-सफाई कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
-सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के लिए होगा हर संभव प्रयास: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर चल रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पहले दिन ही मौखिक रूप से सभी आवश्यक मांगों को पूर्ण करने के लिए नियम अनुसार स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए थे। चल रही कार्यवाही को धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से सीधी बात करते हुए बताया गया लिखित में भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही की रिपोर्ट अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी को देने के लिए कहा गया। नगर आयुक्त ने इस प्रकार धरने को समाप्त कराया गया। साथ ही सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निर्देश दिए।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया नगर आयुक्त के निर्देशानुसार पहले दिन से ही सफाई कर्मचारियों के हित में कार्यवाही जारी है। जिसमें लिखित में भी कार्यवाही रिपोर्ट संबंधित को उपलब्ध भी कर दी गई है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरने को समाप्त कर दिया गया है। मांग के क्रम में संविदा सफाई कर्मचारियों को 200 प्रतिदिन अतिरिक्त भत्ता देने के लिए कहा गया था। जिसका निर्णय सदन के समक्ष विचार के लिए रखा जाएगा।
नगर आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सफाई कर्मचारियों की पीएफ और ईएसआई को लेकर भी तत्काल प्रभाव से टीम को प्रत्येक जोन में प्रत्येक सप्ताह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मृतक आश्रितों की फाइलों को तत्काल पेश करने के निर्देश दिए गए और योग्यता के कम पर मृतक आश्रित को पदोन्नति के विषय पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सफाई कर्मचारियों के लिए शासनादेश के क्रम में उपचार के लिए अस्पताल में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। सीएलसी सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुपालन में रखा जा रहा है।
नगर आयुक्त द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य विभागों पर भी गाजियाबाद &11 एप लागू किए जाने के विषय पर अवगत कराया गया कि सभी कर्मचारियों को गाजियाबाद &11 अप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जानी है। जो कि शासन की प्राथमिकता है। सफाई कर्मचारियों के सहयोग के लिए संगठन के चुनाव की प्रक्रिया नियम अनुसार की जाएगी। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के विषय पर प्रकरण शासन से संबंधित है। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया पुन: पत्राचार के लिए भी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। अन्य सभी बिंदुओं पर बारी-बारी चर्चा करते हुए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। शहर और निगम हित में लगातार कार्यों को बेहतर बनाए रखना अपने कर्तव्य को सही प्रकार से निभाना पहली जिम्मेदारी है। जिसको पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद राजीव शर्मा, पार्षद नीरज गोयल, पप्पू पहलवान व अन्य संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
















