-विवादित भूमि संदर्भों पर विभागों की संयुक्त पैमाइश हो अनिवार्य: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाली निगम भूमि को कब्जा मुक्त करने, कोर्ट और शासन आदेश के भूमि संबंधित प्रकरणों पर तेजी से निर्णय करने को लेकर नगर आयुक्त द्वारा संपत्ति विभाग अधिकारियों और एसडीएम सदर को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में अपर नगर आयुक्त वरिष्ठ संपत्ति प्रभारी द्वारा टीम के साथ बुधवार को बैठक की गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया नगर निगम संपत्ति विभाग महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में नगर निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कर रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए न्यायालय और शासन के आदेशों के संदर्भों को रफ्तार देने के लिए एसडीएम एवं अन्य संपत्ति विभाग टीम के साथ बैठक की गई। टीम को कार्यवाही की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम अरुण, संपत्ति प्रभारी पल्लवी, संपत्ति अधीक्षक रामशंकर व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही। जिनके द्वारा नगर निगम संपत्ति संबंधित सभी कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और आगामी कार्य योजना बनाई गई। सभी मामलों में संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही किया जाए निर्णय लिया गया। कई मामले जिन में भूमि एक्सचेंज या अन्य का प्रकरण है, उन पर तेजी से कार्यवाही अमल में लाई जाने के लिए संबंधित सभी पक्षों के साथ बैठक करते हुए कार्यवाही की योजना बनाई गई।















