-संभव में प्राप्त हुए 13 संदर्भ, अधिकारियों को दिए कार्यवाही के निर्देश
-नॉर्थ सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए गोविंदपुरम ने सड़क निर्माण पर जताया निगम को धन्यवाद
गाजियाबाद। नगर निगम मुख्यालय पर मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में संभव जनसुनवाई का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर जनसुनवाई की गई। नगर आयुक्त के समक्ष 13 संदर्भ प्राप्त हुए, जिन पर अविलंब कार्यवाही के निर्देश टीम को दिए गए। अपर नगर अरुण कुमार यादव को समस्त कार्य नियम अनुसार पूर्ण करने के लिए कहा गया। संभव के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल कामाख्या प्रसाद आनंद, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही। नगर आयुक्त ने पूर्व आए संदर्भ का अधिकारियों से फीडबैक लिया।
साथ ही निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभव के अलावा अन्य दिनों एवं विभिन्न माध्यमों से आने वाली सभी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। नगर आयुक्त द्वारा प्रतिदिन जन समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही कराई जा रही है। संभव में प्राप्त संदर्भ पर विशेष ध्यान अधिकारियों द्वारा दिए जा रहा है। गोविंदपुरम आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नगर निगम का सी ब्लॉक गोविंदपुरम की रोड बनाए जाने पर धन्यवाद भी किया गया। क्षेत्र के अन्य कार्य भी इसी क्रम में समय से पूर्ण हो जाए। उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की गईद्यसंभव में निर्माण संबंधित दो, स्वास्थ्य संबंधित दो उद्यान संबंधित दो, टैक्स संबंधित दो, संपत्ति विभाग संबंधित दो, अतिक्रमण संबंधित दो और जलकल विभाग संबंधित एक संदर्भ प्राप्त हुआ।
















