नगर आयुक्त ने लिया नगर निगम मुख्यालय का जायजा

-वर्षों पुराने स्क्रैप को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। शहर में संचालित योजनाओं के साथ-साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जनसुनवाई के उपरांत निगम मुख्यालय का जायजा लिया। जिसके क्रम में बेसमेंट में रखे हुए वर्षों पुराने स्क्रैप को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा ऐसा सामान जिसको इस्तेमाल में लाया जा सकता है उसको इस्तेमाल में लाये, अन्य स्क्रैप की नीलामी करने के लिए नजारत प्रभारी डॉक्टर अनुज कुमार सिंह को निर्देश दिए। स्क्रैप हटाने के बाद उक्त स्थान को साफ कर सदुपयोग में लाने के लिए भी निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने स्क्रैप मे रखे हुए सामान की जानकारी ली, टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटे फर्नीचर एवं अन्य ऐसी सामग्री जिसका पुन: इस्तेमाल नहीं किया जा सकता उसकी तीन दिवस के भीतर नीलाम करने की कार्यवाही करने के लिए कहा गया। मौके पर निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थिति रहे। जिनको स्क्रैप हटने के बाद मरम्मत कार्य करने के लिए भी कहा गया। नगर आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए जोनल कार्यालय से भी स्क्रैप हटाने के लिए कहा, निगम मुख्यालय के परिसर तथा जोनल कार्यालय के परिसर में किसी प्रकार की गंदगी ना पाई जाए। इसका विशेष ध्यान रखने के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश दिए।