छठ घाटों की नगर निगम ने कराई सफाई

– छठ महापर्व के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं ने फैलाई थी गंदगी
– हिंडन छठ घाट के अलावा शहर के अन्य 52 घाटों की भी कराई गई सफाई

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। हिंडन छठ घाट की सफाई के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हिंडन नदी के दोनों तटों पर बने घाटों की सफाई की गई। हिंडन छठ घाट की सफाई का कार्य पूरा हो गया है और नगर निगम द्वारा शहर में बने अन्य छठ घाटों की भी सफाई कराई जा रही है।दरअसल, छठ व्रत को लेकर 4 दिन तक धार्मिक रस्में पूरी की जाती हैं। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण अस्त होते सूर्य तथा उदय होते सूर्य को अघ्र्य देना शामिल है। इस दौरान व्रत रखने वाले व्रती एवं श्रद्धालु काफी संख्या में छठ घाट पर पहुंचते हैं। इस बार नगर निगम ने छठ घाट पर विशेष इंतजाम किए थे। छठ घाटों पर थीम पेंटिंग कराई गई थी और काफी अच्छा साज सज्जा भी की गई थी। छठ पूजा के बाद घाटों पर गंदगी फैली हुई थी जिस की साफ-सफाई नगर निगम द्वारा कराई गई है। सफाई कार्य होने के बाद हिंडन छठ घाट फिर से काफी सुंदर दिखाई दे रहा है। म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नगर निगम सीमांतर्गत इस बार छठ पर्व पर 52 घाट तैयार किए गये थे, उन सभी घाटों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गये हैं। सभी छठ घाटों पर सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दो दिन पूर्व से ही निगम अधिकारियों की मौजूदगी में छठ घाटों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।