अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने तेज की कार्रवाई

-अतिक्रमण के विरुद्ध विजयनगर और कवि नगर जोन में चला अभियान
-वसुंधरा सिटी और मोहन नगर में कराया गया अनाउंसमेंट

गाजियाबाद। सड़कों पर फैल अवैध अतिक्रमण के नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। साथ ही प्रतिबंध प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को भी धार दिया जा रहा है। नगर निगम सीमा अंतर्गत मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जोनल प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए है। साथ ही पटरी व्यापारियों से मार्गो बाधित न करने की अपील भी की गई है। विजयनगर जोन अंतर्गत भागीरथी चौक से लीलावती चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

जिसमें लगभग 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसी क्रम में कवि नगर जोन अंतर्गत शास्त्री नगर मार्केट एरिया में कार्रवाई करते हुए 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूलते हुए पॉलिथीन मुक्त अभियान और अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान को तेज करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सिटी जोन अंतर्गत 9 दिसंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। मोहन नगर जोन अंतर्गत मंगलवार 10 दिसंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी। वसुंधरा जोन अंतर्गत 11 दिसंबर को अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

नियम अनुसार कार्यवाही करते हुए सभी जोन में अवैध अतिक्रमण हटाने से पूर्व अनाउंसमेंट की कार्यवाही जारी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में बाजारों और अन्य स्थानों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही लगातार चल रही है। जिसमें अधिकारियों को प्रवर्तन दल का सहयोग लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मार्गो को खाली करने से पूर्व अनाउंसमेंट की कार्यवाही आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए गए।