पिछले वर्ष टैक्स वसूली का ट्रिपल सेंचूरी लगा चुके विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस वर्ष 400 करोड़ रुपये से अधिक वसूली का लक्ष्य रखा है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर वसुंधरा जोन में बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं वसुंधरा के जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर और रॉयल टावर को सील करने की कार्रवाई की। वहीं, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने सिटी जोनल प्रभारी महेंद्र अहिरवार के साथ टैक्स वसूली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर निगम के आमदनी बढ़ाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। नगर आयुक्त का जोर टैक्स वसूली को बढ़ाने के साथ ही नये करदाताओं को टैक्स के दायरे में लाना है। नगर आयुक्त नियमित रूप से टैक्स वसूली की समीक्षा करने के साथ ही वसूली बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नगर आयुक्त की इस कार्यप्रणाली से हाउस टैक्स वसूली में काफी तेजी आई है।
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। हाउस टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त अभियान छेड़ दिया है। सोमवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर वसुंधरा जोन में बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं वसुंधरा के जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर और रॉयल टावर को सील करने की कार्रवाई की। नगर निगम की सख्ती को देखते हुए बकायेदारों ने मौके पर ही 32 लाख रुपये जमा करा दिया और शेष रकम जल्द जमा कराने के लिए मोहलत मांगा। नगर निगम के मुताबिक, हैबिटेट सेंटर पर 1.50 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया था, जिसे बार-बार नोटिस देने के बावजूद जमा नहीं किया गया। इसके चलते नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर हैबिटेट सेंटर को सील कर दिया। वहीं, रॉयल टावर पर भी बकाया हाउस टैक्स को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक नगर निगम के आमदनी बढ़ाने को लेकर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। नगर आयुक्त का जोर टैक्स वसूली को बढ़ाने के साथ ही नये करदाताओं को टैक्स के दायरे में लाना है। नगर आयुक्त नियमित रूप से टैक्स वसूली की समीक्षा करने के साथ ही वसूली बढ़ाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। नगर आयुक्त की इस कार्यप्रणाली से हाउस टैक्स वसूली में काफी तेजी आई है। पिछले वर्ष टैक्स वसूली का ट्रिपल सेंचूरी लगा चुके विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इस वर्ष 400 करोड़ रुपये से अधिक वसूली का लक्ष्य रखा है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को वसुंधरा जोन में व्यापक पैमाने पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। वहीं, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने सिटी जोनल प्रभारी महेंद्र अहिरवार के साथ टैक्स वसूली को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। अपर नगर आयुक्त की बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा भी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिन बकायेदारों द्वारा जल्द से जल्द टैक्स नहीं जमा कराया जाएगा उनके उनके प्रतिष्ठानों और संपत्तियों को सील कर दिया जाएगा। अब सभी जोनल प्रभारी डे एक्शन प्लान की जानकारी सुबह 8 बजे अपर नगर आयुक्त के माध्यम से नगर आयुक्त को देंगे। नगर निगम का जोर टैक्स वसूली अभियान को प्रभावी और सार्थक बनाना है। बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार कर ली गई है और हर दिन बकायेदारों की संपत्तियों को सील किया जाएगा। सोमवार को हैबिटेट सेंटर के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई के बाद अन्य बड़े बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है। कई बकायेदारों ने निगम कार्यालय आकर बकाये टैक्स का भुगतान किया, ताकि वह सीलिंग की कार्रवाई से बच सकें। सुबह 8 बजे से अभियान की शुरूआत हो जाती है। सभी टैक्स अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली को बढ़ा रहे हैं। हाउस टैक्स का भुगतान चेक व आॅनलाइन माध्यम से भी लोग कर रहे हैं। इसके अलावा जोनल कार्यालय आकर एवं नगर निगम द्वारा लगाये गये कैंप में पहुंचकर भी लोग अपना टैक्स जमा करा रहे हैं।
समय पर जमा करें टैक्स, नहीं तो होगी कार्रवाई
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपना हाउस टैक्स जल्द से जल्द जमा करें। भुगतान की सुविधा ऑनलाइन,चेक एवं कैश माध्यम से किया जा सकता है। जोनल कार्यालयों के अलावा नगर निगम द्वारा लगाये जाने वाले कैंप में भी लोग टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में शहरभर में बड़े बकायेदारों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन संपत्ति मालिकों ने अभी तक अपना टैक्स नहीं चुकाया है, वे जल्द से जल्द भुगतान करें, वरना उनकी संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यदि आपने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है, तो तुरंत करें भुगतान, वरना नगर निगम की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने बताया नगर निगम हाउस टैक्स वसूली को लेकर पूरी तरह सख्त है। हमने कई बार बकायेदारों को नोटिस भेजे, लेकिन जब उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया, तो मजबूरी में हमें सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब किसी भी बड़े बकायेदार को बख्शा नहीं जाएगा। यदि किसी ने तय समयसीमा में अपना हाउस टैक्स नहीं चुकाया, तो उसकी संपत्ति को सील कर दिया जाएगा। विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हाउस टैक्स जमा करना जरूरी है। इसलिए हम शहरवासियों से अपील करते हैं कि समय पर अपना टैक्स चुकाएं और किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचें।