नगर निगम ने जनप्रतिनिधियों के साथ निकाली स्वच्छता रैली

-गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए किया जागरूक

गाजियाबाद। स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसके बाद क्षेत्र साफ सफाई के अलावा वार्ड को सैनिटाइज भी किया गया। इस दौरान निगम कर्मचारियों ने लोगों को गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया गया। लोगों से वादा लिया कि वे न तो गंदगी करेंगे और न ही करने देंगे। साथ ही सफाई अभियान के कार्य में सहयोग भी करेंगे। शनिवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में त्योहार से पूर्व नगर निगम की टीम एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से स्वच्छता के लिए महा-अभियान चलाकर जागरूकता अभियान चलाया।

शहर को स्वच्छता का संदेश देने के लिए वार्ड संख्या 9 की पार्षद शीतल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने निगम का सहयोग करते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश व अन्य उपस्थित रहे। नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान जोरों से चल रहा है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिसके क्रम में एक रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें घर के कचरे को किस प्रकार निगम की गाडिय़ों में अलग-अलग डालना है समझाया गया। शहर की स्वच्छता में सहयोग करने की अपील भी की गई।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार ने बताया इस मुहिम में शहर के युवाओं को जोड़कर प्रमुख बाजार, पर्यटक स्थलों के आसपास की दुकानों व जलाशयों के आसपास के आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र को स्वच्छ बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने जन जागरूकता लाने चरणबद्ध तरीके नागरिकों को जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से घर का कचरा, प्रतिष्ठानों का कचरा सड़क एवं नालियों में ना फेंककर नगर निगम द्वारा संचालित गाडिय़ों को ही देने का भी आह्वान किया। जिस तरह से हम अपने घर को स्वच्छ रखने में प्रबंधन करते हैं और जिम्मेदारी से काम करते हैं।

ठीक उसी तरह शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने में भी हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। शहर को स्वच्छ रखने में प्रशासन के साथ ही जनभागीदारी भी बहुत जरूरी है। साथ ही शहर को धूल मुक्त करने के लिए विशेष योजना के अंतर्गत कार्य कर रही है। राणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल लोहिया नगर की विद्यार्थियों ने भी निगम का सहयोग किया। नगर निगम टीम द्वारा वेस्ट से बेस्ट बनाने के लिए जन-जन को जागरूक किया गया। नगर आयुक्त की योजना जन लाभकारी योजनाओं में जन भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर निगम अधिकारी विशेष बल दे रहे हैं।