नगर निगम ने भक्ति तरानों पर झूमते हुए निकली तिरंगा यात्रा

-हर घर सम्मान से लगाए तिरंगा: नगर आयुक्त
-5 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित

गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम द्वारा शहर में 5 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जा रहा है। इसमें पार्षदों का भी सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की मौजूदगी में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय में एकत्र होकर यहां से हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नवयुग मार्केट में तिरंगा यात्रा निकाली। उत्साह के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति नारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर दुर्गा भाभी चौक शहीद स्थल नवयुग मार्केट तक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति नारे के साथ निकाली गई। शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए गए। नगर आयुक्त द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी से अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर्व के उपरांत सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज उतार कर संभाल कर रखने के लिए भी विशेष अपील की गई। नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा के क्रम में भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय ध्वज हर घर पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। शहर में 5 लाख से अधिक तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज वितरित करने का कार्य किया जा रहा हैं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र से जोनल प्रभारी की देखरेख में वार्डों में राष्ट्रीय ध्वज वितरण का कार्य कराया जा रहा हैं। इसमें क्षेत्र के पार्षद,आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहर में नगर निगम द्वारा शहीदों की प्रतिमाओं को भी सुसज्जित किया जा रहा है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अवनेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, लेखाधिकारी डॉ गीता कुमारी, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, जीएम जलकल केपी आनंद, एमएनएलपी विवेक सिंह, ऑडिटर विमलेश सिंह, ऑडिटर रोहताश शुक्ला, एएओ जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, जोनल प्रभारी सुनील राय, विवेक त्रिपाठी उपस्थित रहे।