नगर निगम की कार्यप्रणाली होगी स्मूथ व हाईटेक, My GNN पोर्टल का जल्द होगा शुभारंभ

-माई जीएनएन पोर्टल की अंतिम चरण की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा
-माई जीएनएन पोर्टल जन समस्याओं के समाधान के लिए भी रहेगा सुविधाजनक: विक्रमादित्य सिंह मलिक

उदय भूमि
गाजियाबाद। नगर निगम की कार्यप्रणाली को स्मूथ और हाईटेक बनाने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जल्द ही माई जीएनएन पोर्टल की शुरुआत होने वाली है। जिस पर नगर निगम के कर्मचारी, बाबू व अन्य एक ही पोर्टल पर सभी जानकारी पा सकेंगे। नागरिक सुविधाओं से संबंधित कोई भी समस्या होने पर माई जीएनएन पोर्टल पर जाकर अपनी समस्या बतानी होगी। इसके बाद नगर निगम का काम शुरू हो जाएगा। माई जीएनएन पोर्टल जन समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारियों को पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। सभी विभागों से संबंधित मॉड्यूल पर विस्तृत चर्चा भी की गई। संपूर्ण जानकारी के साथ शीघ्र ही पोर्टल का शुभारंभ होगा, जिसके लिए कार्य योजना बनाई गई।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, अवनींद्र कुमार कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, जलकल विभाग के अधिकारी केपी आनंद, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज कुमार सिंह, प्रकाश प्रभारी आश कुमार, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, लेखाधिकारी जेपी सिंह उपस्थित रहे। नगर निगम पूर्ण रूप से हाईटेक होने जा रहा है। जिसमें सभी विभागों से संबंधित मॉड्यूल पर कार्य पूर्ण हो चुका है। शीघ्र ही सभी निगम के कर्मचारी बाबू अधिकारी व अन्य एक ही पोर्टल पर सभी जानकारी पा सकेंगे, कार्य को रफ्तार मिलेगी।

शहर वासियों को भी लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों के साथ मिलकर पोर्टल पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा सभी अन्य विभागों की टीम को भी प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि आधुनिक युग में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से शहर के कार्यों को रफ्तार दी जा सकती है। जन समस्याओं के समाधान में भी पोर्टल के माध्यम से कार्य की रफ्तार बढ़ेगी। जनप्रतिनिधियों के लिए भी माई जीएनएन पोर्टल सुविधाजनक और सरल रहेगा।