गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित मॉडर्न कॉलेज ऑफ लॉ द्वारा 24 नवंबर को न्याय तक पहुंच- संविधान तथा अन्य संस्थाओं की भूमिका नामक शीर्षक पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र सिंह, पूर्व न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश उपस्थित रहेंगे और विशेष अतिथि के रूप में कुमार मुकेश सदस्य बार काउंसिल आफ दिल्ली, प्रवीण जैन एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सर्वोच्च न्यायालय एवं चरण सिंह पूर्व न्यायाधीश रहेंगे। संगोष्ठी में लगभग 15 राज्यों के 80 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संगोष्ठी को तीन तकनीकी सत्रों में विभाजित किया गया है।
जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ मोहम्मद इमरान निर्देशक, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब, डॉक्टर भावना महादेव ,सहायक प्रोसेसर (सीएसआईबीईआर) इंडिया डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड लॉ स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड फाइनेंस यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी मॉरीशस, अभिषेक चौधरी एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड उच्चतम न्यायालय एवं प्रोफेसर प्रमोद कुमार गोयल सहायक स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ द्वारा की जाएगी। राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य कानूनी सहायता एवं मानव अधिकार के मुद्दों पर विशेषज्ञों के विचारों को साझा करना एवं मानवाधिकार के क्षेत्र में शोध और युवाओं और छात्रों को इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना रहेगा।
















