जेईई मेन में नेहरू वर्ल्ड स्कूल का परचम, 99.70% के साथ अभिनव त्यागी टॉपर

-40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 से 99.70 पर्सेंटाइल के बीच अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान
-99+ पर्सेंटाइल क्लब में कई छात्रों की दमदार एंट्री, उत्कृष्ट परिणाम से गूंजा परिसर

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। सोमवार 16 फरवरी 2026 को घोषित जेईई मेन परीक्षा परिणाम में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष कुल परिणाम में 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 99.70 से 90.00 पर्सेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। विद्यालय के छात्र अभिनव त्यागी ने 99.70 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

उर्जिता त्रिपाठी (99.57), अनन्या शर्मा (99.18) और शांतनु अग्रवाल (99.02) ने भी 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त दानिश लोनी (98.33), झंकार बत्रा (98.15), अराध्या भारद्वाज (97.70), प्रियंश गर्ग (97.58), शिवेन्द्र शर्मा (97.30), भव्य भकुनी (97.29), तानुष कपूर (96.79), वेद कपूर (96.20), आदित्य कुमार राय (95.98), शौर्य चौधरी (95.69), सिद्धार्थ चौधरी (95.37), स्पर्श कुमार तिवारी (95.13), शुभ कंसल (94.50), एकनाथ श्रीवास्तव (94.09), पावनी अग्रवाल (94.08), दिव्यांश कुकरेजा (93.44), दिव्यांशी चौधरी (92.55), मोहम्मद फहाद (92.34), नंदिनी पालीवाल (91.96), आरुष सिंह (91.50), शौर्य सिंह (91.30), अष्मित श्रीवास्तव (91.26), स्वरित सेन (91.20), वैश्णवी कंसल (90.90), कनिष्क भारद्वाज (90.71) तथा संचिति गर्ग (90.00) ने भी 90 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय परिसर में परिणाम घोषित होते ही उत्सव जैसा माहौल बन गया। शिक्षकगण और अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। अब अगला चरण अप्रैल में होने वाली जेईई मेन परीक्षा का है, जिसमें छात्र एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक और अध्यापक वर्ग ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका विश्वास है कि विद्यार्थी आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे।