यूपी में स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा नंबर-1

नोएडा यूपी में नम्बर वन, देश में नम्बर वन बनाने का लक्ष्य: रितु माहेश्वरी

उदय भूमि ब्यूरो
नोएडा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत किए जाने वाले वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा को पहला स्थान मिला है। देशभर के शहरों में नोएडा को 25वीं रैंक दी गई है। गुरुवार को भारत सरकार ने इस सर्वेक्षण का परिणाम जारी किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 10 लाख से कम की आबादी वाले शहरों में नोएडा को 25वां स्थान मिला है। यूपी में शहर को पहला स्थान मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर ने पिछले 2 वर्षों के दौरान लंबी छलांग लगाई है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 में नोएडा की रैंक 324 थी। जिसमें पिछले साल 2019 में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया और शहर की रैंक 150 हो गई थी। इस साल उत्तर प्रदेश में नोएडा की रैंक सुधरकर देश में 25 हो गई है। जबकि, उत्तर प्रदेश में पहला स्थान है। नोएडा शहर द्वारा स्वच्छता के मामले में लगाई गई इस छलांग का श्रेय नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी को जाता है। रितु महेश्वरी के कार्यकाल के दौरान नोएडा में स्वच्छता को लेकर काफी काम हुआ। प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल के डिस्पोजल को लेकर भी काफी बेहतरीन काम  किया गया। लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई गई इसका नतीजा रहा कि  गाजियाबाद  ने  स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में  टॉप 30 में स्थान बनाने में कायम रहा।
NOIDAस्वच्छता सर्वेक्षण प्रत्येक वर्ष 6000 अंकों के लिए किया जाता है। नोएडा को 4403.22 अंक मिले हैं। इस बार शहर के 1,40,210 लोगों ने इस सर्वेक्षण में हिस्सा लिया था। इस साल कूड़ा निस्तारण के लिए भी शहर को 3 स्टार रेटिंग दी गई थी।

नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है। उत्तर प्रदेश में नोएडा को पहला और देश में 25वां स्थान मिला है। अब देश में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य है। परिणाम आने के बाद नोएडा की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने ट्वीट करके सूचना शहर के लोगों के साथ साझा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मुझे यह जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है। नोएडा को स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में उत्तर प्रदेश में पहला और देश में 25वां स्थान मिला है। यह वर्ष 2018 में 324 और 2019 में  150 के मुकाबले ऊंची छलांग है। मैं इस उपलब्धि के लिए प्राधिकरण के सभी अधिकारियों, स्टाफ, कर्मचारियों और शहर के निवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। अब हमें देश में नम्बर वन बनने के लिए काम करना है।