-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक सम्पन्न
गाजियाबाद। जिले के किसानों की व्याप्त समस्याओं और शिकायतों के चलते उनका प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निस्तारण नहीं किया जा रहा है। किसान दिवस में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के समक्ष विभिन्न शिकायतों को रखा। बुधवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने किसान दिवस में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का तत्काल अधिकारी निस्तारण कराएं। बैठक में उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा ने गत किसान दिवस में प्राप्त किसानों की शिकायतों के अनुपालन के संबंध में वार्ता की गई। किसान दिवस में भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने गांव रईसपुर-सदरपुर मार्ग की सड़क जर्जर होने पर इसकी मरम्मत कराए जाने की मांग की।
भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने शिकायत रखी कि ग्राम पंचायत औरंगाबाद फजलगढ़ में पानी की टंकी स्कूल के पास बनी हैं। मगर पानी की टंकी सुचारू रूप से चालू नहीं है। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मनोज तेवतिया ने शिकायत देते हुए बताया कि ग्राम नाहल में बिजली की समस्या है। इसका समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनने के बाद बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त सभी शिकायतों का अपने स्तर से तत्काल निस्तारण कराया जाए। सीडीओ ने विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रामराजा को निर्देश दिए कि किसानों की जो भी समस्याएं है। उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें।
किसानों ने विभिन्न समस्याएं बैठक में रखी। जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों की प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, िजला प्रबंधक,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बुद्वराम, मंडी सचिव सुनील शर्मा आदि अधिकारी एवं भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह, भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह समेत लगभग 110 किसान उपस्थित हुए।

















