कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

-शहीदों के बलिदान के बाद मिली आजादी, इसे बनाए रखना हम सब का फर्ज: विवेक चौधरी

ग्रेटर नोएडा। देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर चिपियाना बुजुर्ग स्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में
बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। स्कूल के चेयरमैन विवेक कुमार एवं प्रधानाचार्य रितु चौधरी ने झंडा फहराया गया। ध्वज के सम्मान में छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इसी वातावरण में छात्रों ने एक शानदार परेड का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विवेक चौधरी ने बताया शहीदों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है। इस आजादी को बनाए रखना हम सब का फर्ज है। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में योगदान देकर भी हम देश सेवा कर सकते है। पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। छात्र-छात्राओं ने धरती को साफ-सुथरा रखने, अधिक से अधिक पौधे लगाने के महत्ता को दर्शाया। लगातार बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना समय की जरूरत है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करना चाहिए व पौधे लगाने चाहिए।

प्रिंसिपल रितु चौधरी ने कहा कि इस धरा का श्रृंगार हरे भरे वृक्ष, जीव जंतु और पशु पक्षी हैं। पृथ्वी को स्वच्छ रखने के लिए अपने आसपास के वातावरण को पर्यावरण के अनुकूल बनाने, पेड़ पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने के साथ ही कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान का ही प्रयोग करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी है।

संकल्प लेना चाहिए कि हम पृथ्वी और वातावरण को बचाने का प्रयास करें। इस मौके पर मोहित अर्पिता, पायल, माधव, अर्पण, शशि, शिवानी, साक्षी, अंतरा, संध्या, वंश, शमिनी, आयांश, दीक्षा तमिबा, अनिता, हर्ष, रोहित, आशुतोष सोनू, आंशिक, शशांक, वंश, अंश, आरती, नमन, शशांक, श्याम, शिव इत्यादि छात्र-छात्राओं ने पौधा रोपण अभियान में भाग लिया। पौधरोपण कार्यक्रम को सफल तरीके से संचालन करने में प्रीति, सीमा, ममतेश, वर्षा, पिंकी, राबिया, सानिया, अनुष्का शिक्षका-शिक्षिका का योगदान रहा।