ठंड में बुजुर्गों को बचाने के लिए आगे आई संस्था

-इनर व्हील क्लब ने वृद्ध आश्रम में कम्बल, रजाई व शॉल का किया वितरण

ग्रेटर नोएडा। ठंड के बढ़ते ही जरूरत मन्दो की मदद के लिए सामाजिक संस्था आगे आकर कम्बल वितरण का काम शुरू कर दिया है। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा ने वृद्ध आश्रम में कम्बल व रजाई प्रदान की। बड़े बूढ़े-वृद्ध जिन्हे सर्दी से बचने के लिए शॉल, कंबल, रजाई आवश्यक थी, कम्बल पाकर बहुत प्रसन्न हुए। वही क्लब ने महीने भर का राशन भी उपलब्ध करवाया। जिसमें दाल, चावल, चीनी, आटा, सब्जियां, मसाले इत्यादि दिए गए। खुशियों की और वृद्ध आश्रम में लगभग 20 वृद्ध आसरा पा रहे है। इनर व्हील नवीन क्लब सदैव उनकी मदद के लिए तत्पर रहता है।

इस प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन संतोष गुप्ता रही। उन्होंने आश्रम प्रबंधक द्वारा जरूरत को जाना एवं उसे पूरा किया। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला ने बताया की बुजुर्गों को गर्म कपड़े ही उपलब्ध करवाए गए। संस्था के द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग की मदद की जा सके। कड़ाके की ठण्डी में आर्थिक तंगी के कारण ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं ले पाते है। ऐसी वजह से संस्था आगे आई है। इस दौरान क्लब एडिटर मोनिका दुआ ने पानी का गीजर भी भेंट किया।