आईटीएस मोहन नगर में 29वें पीजीडीएम बैच के प्रतिभागियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम एस्पिरेशन का आयोजन

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में 8 से 20 जुलाई तक 29वें पीजीडीएम (2024-26) बैच के प्रतिभागियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम एस्पिरेशन-2024 का आयोजन किया गया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस एवं फाउंडर जनरल सेक्रेटरी आमोद कंठ, प्रयास जेएसी सोसायटी, नीरज शरण, फाउंडर सह चेयरमैन एवं सीईओ औरा इंडस्ट्रियल सिस्टम्स एलएलसी, यूएसए, सौरभ शंकर, डायरेक्टर- एचआर, विवो इंडिया, डॉ अपराजिता प्रसाद, इंडिया सी एक्स लीडर, पीडब्लूसी इंडिया, शरद कुमार गुप्ता, वीपी- हेड जापानी जओईएमबीयू, याजकी इंडिया प्रा लि, आई.टी.एस -द एजुकेशन गु्रप निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, निदेशक डॉ अजय कुमार एवं पीजीडीएम चेयर पर्सन डॉ अनुषा अग्रवाल द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के बहुमुखी विकास के लिए किया गया।

इंडस्ट्री इंटरेक्शन के कार्यक्रम में सुधीर जुत्शी, निदेशक-नीति एवं रणनीति, एशिया प्रशांत यूएल सॉल्यूशंस, कमलेंदु बाली जी वाइस प्रेसिडेंट सॉल्यूशंस, कॉन्सेन्ट्रिक्स, सिद्धार्थ उपाध्याय, संस्थापक अध्यक्ष, स्टेयरस (राष्ट्रीय खेल संवर्धन संगठन), इंदु टिकू कोहली निदेशक और एनएलपी, किंगडम ऑफ बॉलीवुड ने छात्रों से विचार साझा किए। एक अन्य प्रेरक सत्र में अजय शर्मा, लाइफ कोच व लेखक ने छात्रों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में संतुलन के क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। नवाचार और स्टार्टअप ओरिएंटेशन सत्र में श्री हिमांशु सिंघल, सीईओ, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने छात्रों को नव उद्योग की बारीकियों से अवगत कराया। एस्पिरेशन 2024 में कोका कोला के उद्योग दौरे का आयोजन भी किया गया। आशू कत्याल,आरपीएल स्तर 5, प्रमाणित योग प्रशिक्षक ने योग एवं ध्यान की आवश्यकता पर बल दिया। व्यक्तित्व विकास सत्र में दीपाली जैन, संस्थापक मनमौजी सफर ने छात्रों को व्यक्तिगत विकास के प्रमुख स्तंभों के बारे में बताया।

इस दौरान आगामी मार्केटिंग सम्मिट का पोस्टर रिलीज किया गया। चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों के उच्चतम प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की साथ ही इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उत्साहित करना, संस्थान के विभिन्न नियमों और कॉरपोरेट जगत के बदलते परिवेश में सफलता के सूत्रों से परिचित कराना था। 20 जुलाई तक चले इस वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षा जगत और कॉरपोरेट जगत के एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेजमेंट गेम्स, आइस ब्रेकिंग सत्र, बिजनेस इनसाइट्स, कॉरपोरेट टॉक्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स एवं कॉरपोरेट एक्सपेक्टेशन एंड स्किल्स फॉर एस्पायरिंग प्रोफेशनल्स विषय पर पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए उनका उचित मार्गदर्शन किया गया।