गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस में एमबीए, सत्र (2024 -26) के प्रतिभागियों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आरंभ-2024 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि मेजर जनरल प्रमोद सहगल(सेवा निवृत्त) रक्षा विशेषज्ञ, मेजर जनरल डॉ दिलावर सिंह (सेवा निवृत्त) एवं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, टीएनआई ग्रुप इंटरनैशनल, मिस शैलजा तनेजा, फाउंडर डायरेक्टर, क्रिएटिव एक्सप्रेशन, अमिताभ सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट (एचआर, एडमिनिस्ट्रेशन एवं ऑपरेशंस), बिजनेस स्टैण्डर्ड, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के निदेशक (पीआर) सुरेन्द्र सूद, आईटीएस गके निदेशक डॉ वीएन बाजपेई एवं एमबीए चेयरपर्सन डॉ उमा गुलाटी मां सरस्वती के समक्ष सोमवार को विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर संपन्न किया गया।
सर्वप्रथम निदेशक डॉ वीएन बाजपेई ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत कर उन्हे संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सभी शैक्षणिक, सह शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा दी। एमबीए की चेयरपर्सन डॉ उमा गुलाटी ने एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
सुरेन्द्र सूद ने छात्रों को शिक्षा के प्रमुख उद्देश्यों, उद्योग और व्यापार जगत के अनुरूप उन्हे वांछित बुद्धि और कौशल विकास पर ध्यान आकृष्ट किया। मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ दिलावर सिंह ने छात्रों को परोपकार की भावना के साथ बेहतर से बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया साथ ही नेशन फर्स्ट ऐंड कैरेक्टर मस्ट का मंत्र दिया। मिस शैलजा तनेजा ने छात्रों को धैर्य के साथ चतुर्मुखी विकास हेतु सतत प्रयत्नशील रहने का सुझाव दिया। श्री अमिताभ सिन्हा ने अपना प्रबंधकीय अनुभव साझा किया।
मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवा निवृत्त) प्रमोद सहगल ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में पूरे उत्साह और संलग्नता के साथ छात्रों को हमेशा अपडेट रहने का सुझाव दिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। राष्ट्र गीत के साथ उद्घाटन समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा ने सभी नव प्रवेशी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वाइस चेयरमैन अर्पित चढ़ा ने इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा छात्रों की उन्नति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उत्साहित करना, संस्थान के विभिन्न नियमों और कॉरपोरेट जगत के बदलते परिवेश में सफलता के सूत्रों से परिचित कराना है। 7 सितंबर तक चलने वाले ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान विभिन्न सत्रों में शिक्षा जगत और कॉरपोरेट जगत के एक्सपर्ट्स द्वारा मैनेजमेंट गेम्स, आइस ब्रेकिंग सत्र, बिजनेस इनसाइट्स, कॉरपोरेट टॉक्स एवं इंडस्ट्रियल विजिट्स का आयोजन किया जाएगा। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए उनका उचित मार्गदर्शन किया जाएगा।


















