एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत बनाना ही हमारा उद्देश्य: राधा मोहन सिंह

-बिहार दिवस अभियान के तहत शास्त्रीनगर में हुई भाजपाइयों की बैठक

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूत बनाना ही हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार,पूर्वांचल और उत्तरांचल की बात करते हैं, तो भाजपा को बिहार-पूर्वांचल नहीं बल्कि हम बिहार-पूर्वांचल को भाजपा बनाते हैं। ेरविवार को बिहार दिवस अभियान के तहत भाजपाइयों की शास्त्रीनगर स्थित बैंक्वेट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला व महानगर संगठन के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद,मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्य कर रहे बिहार के प्रवासी कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह,बिहार प्रदेश प्रवक्ता एवं नालंदा के पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल, सांसद अतुल गर्ग, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, महापौर सुनीता दयाल, शहर विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी आदि उपस्थित रहे। मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।

बैठक में कविनगर मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर ने टीम के साथ अतिथिगण एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं को चंदन तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हमारा मकसद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने बैठक में संगठन की मजबूती और प्रवासी कार्यकर्ताओंं की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की। ताकि आगामी चुनावों में भाजपा की पकड़ ओर सशक्त हो सके। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र चितौड़ा,संयोजक रनिता सिंह,प्रीति चंद्रा, पार्षद अमित त्यागी,मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी,पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डीएन सिंह,पार्षद संजय सिंह,पार्षद पूनम सिंह,पार्षद अर्चना सिंह,अमित रंजन,ज्ञानेंद्र सिंघल,नीरज त्यागी,आशीष चौधरी,संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।