गाजियाबाद। जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शिकायतों का अंबार लग गया। मौके पर कुल 166 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें मौके पर 14 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस विभाग से संबंधित थी। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए। सदर तहसील में एसडीएम सदर अरूण दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस दौरान सदर तहसील में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिसमें सर्वाधिक 17 शिकायतें पुलिस विभाग व 13 राजस्व विभाग की थी। वहीं मोदीनगर तहसील में एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें 64 शिकायतों में 4 का मौके पर निस्तारण हुआ। लोनी तहसील में एडीएम एल/ए विवेक मिश्रा व एसडीएम निखिल चक्रवर्ती की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया गया। जिसमें 60 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें नगर पालिका की 21 व पुलिस/राजस्व विभाग की 13-13 शिकायतें थी।

















