रेल चौपाल में यात्रियों ने खुलकर मन की बात की

नई दिल्ली। रेलवे के स्पेशल कैंपेन-4.0 “स्वच्छता ही संस्कार है” के तहत शनिवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेल चौपाल आयोजित की गई। रेल चौपाल में यात्रियों ने स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता मानकों के संबंध में अपनी संतुष्टि व्यक्त की। एक अक्टूबर से स्पेशल कैंपेन 4.0 की शुरुआत की गई थी। 31 अक्तूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। स्पेशल कैंपेन 4.0 की थीम “स्वच्छता ही संस्कार है” है। अभियान के एक भाग के रूप में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेल चौपाल का आयोजन किया गया। रेल चौपाल का मुख्य बिंदु है ‘बात करने से ही बात बनती है’। यात्रियों ने स्टेशनों और ट्रेनों में स्वच्छता मानकों के संबंध में अपनी संतुष्टि जाहिर की।

उनका विचार था कि पिछले एक दशक में स्वच्छता मानकों में विशेष रूप से सुधार आया है। अधिकांश यात्रियों की राय थी की इस प्रयास में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है। यह यात्रियों का भी कर्तव्य है कि वह स्टेशन परिसर और ट्रेनों को साफ रखने में रेलवे का सहयोग करें। यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने में रेलवे के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया तथा यात्री अपने सुझाव एवं प्रतिक्रिया का स्वागत है ताकि रेलवे द्वारा और सुधार किए जा सकें।