गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मोदी के एक पौधा माँ के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए नमो गंगे टीम द्वारा वसुंधरा में इंदिरापुरम सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है, मौजूदा समय में पेड़-पौधों की घटती संख्या के चलते पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जो कि मानव जाति के लिए खतरे की घंटी है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को पर्यावरण से जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरूआत की है और इस अभियान ने पूरे देश में जोर पकड़ लिया है।
वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण बहुत आवश्यक है। बरसात के समय पौधरोपण करने से पानी की समस्या नहीं होती है। पौधे को पोषण अच्छे से मिलता है। इस सीजन में हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे। पर्यावरण में पेड़ों की कमी से विकृति आ जाती है। इन सबको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबकी बार एक पेड़ मां के नाम से लगाने का आह्वान किया है। हरेक व्यक्ति एक पौधा लगाकर अगर उसका संरक्षण कर लें तो पर्यावरण में सुधार आएगा। इस दौरान संस्था के डारेक्टर विपिन शर्मा, मीडिया पी.आर प्रभारी पंकज त्रिपाठी सहित नमो गंगे की पूरी टीम उपस्थित रही।

















