यमुना प्राधिकरण ने सात प्रतिशत आबादी के भूखंड 308 किसानों को दिए

मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सात प्रतिशत आबादी के भूखंड 308 किसानों को आवंटित किए गए। भूखण्डों का ड्रा विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ड्रा के दौरान प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर रेणुका दीक्षित, भूलेख के तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों के साथ 6 गाँवों के किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे । ड्रा की पूरी कार्यवाही का प्राधिकरण की वेबसाइट एवं यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया ।

उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण किसानों को सात प्रतिशत आबादी के भूखंड 308 किसानों को दे दिए। इससे किसान खुशी से झूम उठे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आवंटन किया गया। गाँव रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा एवं रोनीजा की जमीन प्राधिकरण ने ली थी। क्रय भूमि के सापेक्ष किसानो को सात प्रतिशत आबादी भूखण्डों का ड्रा विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

उपरोक्त ड्रा से 6 गाँवों के 308 किसानो को उनकी प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत की गई जमीनों के सात प्रतिशत भूखंडों के नंबर प्राप्त हो गए हैं । प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कृषकों को भरोसा दिलाया कि ड्रा कराए गए भूखंडों को शीघ्र मौके पर विकसित भी करवाते हुए भौतिक कब्जा दिलवायेंगे तथा अवशेष बचे किसानों के भूखण्ड भी शीघ्र ही उन्हें दिलाए जायेंगे। ड्रा के दौरान प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर रेणुका दीक्षित, भूलेख के तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों के साथ 6 गाँवों के किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे । ड्रा की पूरी कार्यवाही का प्राधिकरण की वेबसाइट एवं यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया ।