शहर में विकास के लिए पूनम यादव जरुरी

-सपा मेयर प्रत्याशी के देवर ने वार्ड 46 में किया जनसंपर्क

गाजियाबाद। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड -46 संजय नगर में समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के देवर व सपा नेता रवि यादव का क्षेत्र के सम्मानित निवासियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। रवि यादव ने अपने साथियों के साथ वार्ड-46 में चुनाव प्रचार कर वहां की जनता से जनसंपर्क कर पूनम यादव के पक्ष में वोट मांगें। उन्होंने मजबूत इरादे, दृढ़ विश्वास, सभी को है पूनम यादव से आस के नारा देते हुए कहा कि सपा प्रत्याशी पूनम यादव के महापौर बनते ही शहर में चारों ओर विकास की बयार देखने को मिलेगी।

सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने वार्ड-82 जवाहर पार्क में सपा-रालोद गठबंधन के पार्षद प्रत्याशी वरिशा यामीन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। वीरेन्द्र यादव ने नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को होने वाले चुनाव के दिन सपा-रालोद-असपा के गठबंधन की महापौर प्रत्याशी पूनम यादव और गठबंधन की पार्षद प्रत्याशी यामीन वारिशा को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर निवर्तमान छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अंशु ठाकुर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रताप पाल, बाले, दिनेश यादव, बालेश्वर जी, बाबू पहलवान, उत्सव चौहान, अवधेश यादव, इंजीनियर धीरेंद्र यादव, शिवानंद चौबे आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।