हर घर तिरंगा अभियान को उत्सव की तरह मनाएं शिक्षक
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादनगर द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुरादनगर में मंगलवार को प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी की अध्यक्षता में घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर शिक्षकों की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि गोष्ठी में देश भर में चलाए जा रहे घर घर तिरंगा अभियान के विषय में परिचर्चा की गई। इस अभियान में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार विमर्श किया गया।संघ के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि शिक्षकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त बुधवार को घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा जो खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुरादनगर से दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय मुरादनगर पर सम्पन्न होगी।इस यात्रा में विकास क्षेत्र के सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त गांवों में परिषदीय विद्यालय स्थित हैं इसलिए शासन द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में शिक्षकों का उत्तरदायित्व एवं चुनोतियाँ और भी बढ़ जाते हैं।सभी से अपील की गई कि प्रत्येक गाँव में कोई घर ऐसा न रहे जहाँ तिरंगा ना हो।इस अवसर पर डॉ अनुज त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, ब्लॉक मंत्री अजय, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित गोयल, जिलामंत्री कनक सिंह, प्रमोद सिरोही, प्रदीप यादव,निशी रानी शर्मा,गफ्फार,मनोहर लाल,राजेश चौबे ,अमित पिपानिया, साजिद मालिक,विनोद कुमार,अर्चना, मनीला गुप्ता,रामकिशोर गौतम आदि उपस्थित रहे।















