ट्रैफिक-सीवरेज और पानी की समस्या दूर कराना होगी प्राथमिकता: दीपक मीणा

-पीडि़तों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ योजनाओं का दिलाएंगे लाभ

उदय भूमि
गाजियाबाद। जनपद में ट्रैफिक की समस्या के साथ सीवरेज और पानी की समस्या दूर कराना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही पीडि़तों की समस्याओं का चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित हो। उसका निस्तारण कराना और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिलाया जाएगा। मंगलवार को यह बातें विकास भवन के दुर्गावती देवी सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहीं। उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड में रैंकिंग बेहतर करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को मकान प्राथमिकता पर आवंटित कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। नवागत जिलाधिकारी ने जनपद में गिरते भूजल स्तर पर कहां कि वह खुद जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। इसलिए पानी की कीमत क्या है। वह बखूबी जानते है। इसलिए जनपद में भूजल स्तर में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जनपद में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने और जिलाधिकारी कार्यालय पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है।

इस पर नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने से भले ही कुछ अधिकार प्रशासन के पास नहीं है। मगर कोशिश रहेगी कि पुलिस विभाग या अन्य विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। नवागत जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वर्ष-2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले है। जयपुर में इन्होंने शिक्षा ग्रहण की। अलीगढ़ जनपद में पहली तैनाती हुई थी। बताया कि सीडीओ बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़ में तैनात रह चुके हैं। मेरठ से पहले दो जनपदों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे। गाजियाबाद में जिलाधिकारी के रूप में चौथी तैनाती हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सीडीओ अभिनव गोपाल, जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कहा कि जनपद में कोई भी बेहतर योजना के लिए सभी को अवगत कराया जाएगा। ई-ऑफिस की शुरुआत की गई है। इसको पूर्ण रूप से लागू कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न कोर्ट केस का भी निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए अपने ऑफिस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। फाइलें स्थिर रखे। इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर रखे।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। फीडबैक के लिए रजिस्टर मेंटेन करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। प्रधानमंत्री आवास का मामला हो। लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही जीडीए एवं आवास एवं विकास परिषद से नक्शे पास कराने के लिए भी समय-समय पर जानकारी ली जाएगी। आय में बढ़ोतरी हो। इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को बजट 31 मार्च से पहले रिलीज कराने के निर्देश है। बजट को वित्तीय वर्ष में खत्म करना होगा। इसके साथ 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती,26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। 25 को मतदाता दिवस पर कार्यक्रम किया जाएगा।

इस दिन नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने ट्रैफिक व्यवस्था के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है। इसका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने जनपद में विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की काफी समस्याओं से अवगत हूं। इन समस्याओं का आने वाले दिनों में निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर पत्रकारों,अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के सहयोग से समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जनपदवासियों की समस्याओं और प्रदेश सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी का बुकें भेंटकर स्वागत भी किया गया।