ट्री प्रूनिंग मशीनों से पेड़ों की छंटाई जारी

-शहर हित में उद्यान विभाग बढ़ाये उपकरणों की संख्या: नगर आयुक्त

गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में पेड़ों की छंटाई के लिए मशीन के जरिए छंटाई करने के लिए अभियान जारी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम के सभी पांचों जोन क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शहरवासियों के हित में उपकरणों की संख्या बढ़ाई जाए। रोस्टर के अनुसार पांचों जोन क्षेत्र में पार्षदों की देखरेख में उद्यान विभाग द्वारा पेड़ों की छंटाई की जा रही है। नगर निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी वार्डों और अन्य क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई का कार्य जारी है।

ट्री प्रूनिंग मशीन के जरिए पेड़ों के ऊपरी हिस्से में पेड़ों की छंटाई कराई जा रही है। इसके अलावा पार्कों के अंदर,मार्गों आदि में जारी है। 50 बुश कटर, 50 लोन मूवर से भी पार्कों में घास आदि को काटा जा रहा है। सुपरवाइजर लगातार वार्डों में भी निरीक्षण कर रहे हैं। 28 हेड माली है। इनकी देखरेख में सेंट्रल वर्ज,ग्रीन बेल्ट पर भी कार्य चल रहा है। उद्यान विभाग द्वारा जल्द ही पांचों जोन के लिए अलग-अलग ट्रि पूर्निंग मशीन खरीदी जाएगी।