PVVNL – विद्युत विभाग का 2.95 करोड़ रुपये के गबन का आरोपी बाबू का रिश्तेदार एवं केस में वांछित राहुल गुप्ता को 7 माह बाद किया गिरफ्तार
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। PVNL विद्युत वितरण खंड सप्तम में बिलों का 2 करोड़ 95 लाख 44 हजार 551 रुपए गबन करने के मामले में विभाग के बाबू के साढू को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पछले 7 माह से वांछित चल रहे आरोपी को सिहानी गेट थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया। विद्युत वितरण खंड सप्तम पटेलनगर के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र पाल सिंह ने 15 दिसंबर-2020 को धोखाधड़ी कर राजस्व के रुपए गबन करने के मामले में सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें : रिश्वतखोर इंजीनियर सस्पेंड, बिजली कनेक्शन देने के लिए Engineer ने मांगे ढाई करोड़
खंड में तैनात एक लिपिक को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अपने साढू को 2 करोड़ 95 लाख 44 हजार 551 रुपए की धनराशि विद्युत विभाग के खाते में जमा न कर इन रुपए का गबन कर फरार हो गया था। सिहानीगेट थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दारोगा इजहार अली ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान गबन के मामले में 7 माह से वांछित चल रहे राहुल गुप्ता पुत्र योगेश कुमार गुप्ता निवासी ए-1 फर्स्ट फ्लोर राधाकुंज लक्ष्मी विहार मेडिकल जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ धोखाधड़ी से रुपए गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस गबन की धनराशि इससे प्राप्त नहीं कर पाई। आरोपियों को पकड़वाने में PVNL के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
यह भी पढ़ें : विद्युत विभाग के हैड कैशियर ने किया 3 करोड़ रुपए का गबन















