-क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल और पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने किया उद्घाटन, बच्चों के विज्ञान-साहित्य-इतिहास आधारित मॉडलों ने सबका मन जीता
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर-1, कामना स्थित रेनबो पब्लिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद कुसुम गोयल एवं पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण राणा ने मुख्य अतिथियों तथा प्रदर्शनी में पहुंचे सभी गणमान्य नागरिकों का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। बच्चों ने इस प्रदर्शनी में अपनी रचनात्मकता और ज्ञान का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए राम मंदिर का मॉडल, चंद्रयान, ऑपरेशन सिंधूर, वेदास, ज्वालामुखी का स्वरूप, वर्षा जल संचयन प्रणाली (वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम), पाइथागोरस प्रमेय मॉडल तथा प्रक्षेपास्त्र प्रक्षेपण (मिसाइल प्रक्षेपण) से जुड़े मॉडल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रदर्शनी के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं और उन्हें वैज्ञानिक तथा सामाजिक विषयों की गहन समझ प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर कौशांबी चौकी से अजय कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, पुंडीर फाउंडेशन से वरुण पुंडीर, पार्षद प्रतिनिधि नीलू सिंह, राखी अग्रवाल, सोनिया, प्रियंका, राकेश सिंह, श्वेता सहित कई सम्मानित नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आयोजन में समाजसेवी विमला भट्ट का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन के साथ सहयोग किया।
विद्यालय की ओर से अध्यापक-अध्यापिकाओं में शिवांगी, राहुल, पार्वती नेगी, पिंकी सिंह, शालिनी, रजनी रावत, मनजीत शाह, उर्मिला, सुलोचना, किरण रावत, रश्मि, रश्मि आर्या, रचना तुली, जूही सिंह सहित पूरा शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागी बनकर अपनी कलात्मकता, विज्ञान-प्रवीणता और नवाचार की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आगंतुकों ने बच्चों के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और विद्यालय प्रबंधन को ऐसे प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई दी।

















