राकेश शर्मा बने लेखपाल संघ तहसील सदर के अध्यक्ष

लेखपाल संघ की गरिमा को बनाए रखेंगे, हितों में होंगे सभी काम: राकेश शर्मा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के लोकतांत्रिक उत्सव में शुक्रवार को तहसील सदर कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ। मनोनीत अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सचिव निशान त्यागी ने संयुक्त रूप से लेखपाल संघ के पदाधिकारियों एवं सभी लेखपाल साथियों को आश्वस्त किया कि वह सदैव उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगी। चुनाव पर्यवेक्षक/जिला मंत्री राहुल राठी ने मनोनीत कार्यकारिणी के मनोनयन पर पदाधिकारियों को बधाई दी। उपाध्यक्ष वरिष्ठ सोनिया, उपाध्यक्ष कनिष्ठ भगत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपसचिव अनुपम मिश्रा, लेखा परीक्षक नेहा शर्मा पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

मनोनीत अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि लेखपाल संघ की गरिमा को बनाए रखेंगे और लेखपालों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के सामने कई चुनौतियां हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वे पटवारी-कानूनगो के क्षेत्रों का पुनर्गठन करवाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने, लेखपालों के लिए किए जाने की मांग को लेकर पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेंगे। संघ के सभी सदस्यों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। लगातार बढ़ रहे कार्य को देखते हुए लेखपालों का ग्रेड पे भी बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं खण्ड मंत्री मेरठ मण्डल मेरठ सिद्धार्थ कौशिक एवं जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा  ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी।