-श्री सांस्कृतिक कला संगम समिति ने किया पूर्व पार्षद भाजपा नेता को सम्मनित
गाजियाबाद। श्री सांस्कृतिक कला संगम समिति के तत्वाधान में 31वे रामलीला मंचन में मुख्य अतिथि वैशाली एवं कौशांबी पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मनोज गोयल का स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, समिति के अध्यक्ष संजय भारद्वाज, महासचिव भूपेश शर्मा, उपाध्यक्ष विजय जोशी, लीला मंत्री राहुल गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, भाजपा नेता अवधेश कटियार, श्यामवीर भदौरिया आदि ने संयुक्त रूप सम्मानित किया। डॉ मनोज गोयल ने प्रभु श्री राम की लीला के लिए सांस्कृतिक कला संगम के सभी समिति के सदस्य एवं कलाकारों को बधाई दी। क्षेत्र वासियों को नवरात्रि एवं दशहरे की बधाई दी। मनोज गोयल ने समिति को इस बात के लिए भी बधाई दी की लगातार सन 1994 से यह लीला निर्बाध रूप से होती आ रही है। कोरोना काल में भी लीला को समिति के लोगों ने रुकने नहीं दिया ऑनलाइन लीला दिखाई गई। क्षेत्र के बच्चों को प्रभु राम की लीला में अभिनय करने का मौका इस मंच पर दिया जाता है।
जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है आगे जाकर बड़े-बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा को दिखाते हैं। सभी को प्रभु राम के आचरण पर चलने की सभी से प्रार्थना की। इस रामलीला को देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। उन्होंने कहा रामलीला मर्यादा, संस्कृति और संस्कार की पाठशाला है। इसका अनुसरण कर समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों का अंत किया जा सकता है। रामलीला का मंचन हमारी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि रामलीला में राम के जीवन की कठिनाइयों और उनके सही मार्ग चुनने की कहानी से बच्चों को संस्कार मिलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शास्त्रों को जीवित रखने में रामलीला का अहम योगदान है। रामलीला से हमें सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश मिलता है।
















