इंजीनियर की पिटाई के मामले में पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

– इंजीनियर से मारपीट के मामले में फंसे पार्षद

गाजियाबाद। कुछ दिन पूर्व विजयनगर क्षेत्र में नगर निगम के जेई व सुपरवाइजर के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपित पार्षद के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बवाल करके शांति भंग करने और जान से मार देने की धमकी देने और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: पार्षद ने इंजीनियर को पीटा, हंगामा, होंगे गिरफ्तार मामले की जांच सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र द्वारा की जा रही है। जेई रमेश चंद्र का कहना है कि गत 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे वह सेक्टर-11 प्रताप विहार में हो रहे निर्माण का निरीक्षण करने गए थे। निर्माण का मिलान स्वीकृत मानचित्र से करते समय वहां पार्षद आसिफ चौधरी, फुरकान मलिक, हैदर अली, राजकुमार व 4 अन्य लोग आ गए और उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।जेई का आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने कहा कि भवन मालिक से या तो एक लाख रुपये दिला दो, नहीं तो वह उसे निर्माण कार्य नहीं करने देंगे। आरोपियों से डरकर वह वहां से चले गए। जेई का कहना है कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उनके पास पार्षद आसिफ चौधरी का फोन आया। उसने उनसे कहा कि वह उनकी कार के पास खड़ा है, वह वहां आ जाएं।

यह भी पढ़ें: नगरायुक्त ने बचाये नगर निगम के पौने 2 करोड़ जेई के मुताबिक वह सहकर्मी मजबूत सिंह के साथ बाइक से गाड़ी के पास गए तो वहां खड़े आसिफ ने लात मारकर बाइक गिरा दी, जिससे मजबूत सिंह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आसिफ व उसके साथियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मजबूत सिंह उन्हें बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देख हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पार्षद आसिफ व उसके साथियों ने वसूली करने के लिए एक गैंग बनाया हुआ है। इनमें कुछ लोग खुद को मीडियाकर्मी बताते हैं। ये लोग सरकारी कर्मचारियों से अवैध उगाही करते हैं व गलत काम करने के लिए उन पर दबाव डालते हैं। जो भी व्यक्ति निर्माण करता है, उस पर झूठा केस कराने की धमकी देकर पैसे ऐंठते हैं।

यह भी पढ़ें: बसपा और सपा सरकार में जिसकी बोलती थी तूती, उसी रसूखदार बिल्डर पर जीडीए ने डाला हाथ जेई ने घटना के संबंध में जीडीए के अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद कप्तान के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने आसिफ चौधरी, फुरकान मलिक, हैदल अली, राजकुमार व 4 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, बलवा, हत्या की धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।