बिल्ड भारत एक्सपो में रश्मि इलेक्ट्रिकल्स ने प्रदर्शित किए उत्पाद

-अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल पैनल और स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस का प्रदर्शन

उदय भूमि संवाददाता
नई दिल्ली। बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में रश्मि इलेक्ट्रिकल्स ने अपने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल पैनल और स्मार्ट एनर्जी सॉल्यूशंस को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल स्थापित किया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआई) द्वारा भारत मंडपम हॉल नंबर-6 नई दिल्ली में 3 दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय इलेक्ट्रिकल पैनल इंडस्ट्री में रश्मि इलेक्ट्रिकल्स को विश्वास और गुणवत्ता का प्रतीक माना जाता है। इस एक्सपो में यह कंपनी अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन कर रही है। इनमें डबल फ्रंट पैनल, ईवी चार्जर, पैनल एनक्लोजर, राइजिंग मेंस और टैप ऑफ बॉक्स व आईओटी स्क्रीन जैसे उत्पाद शामिल हैं। ईवी चार्जर भविष्य की ई-मोबिलिटी के लिए स्मार्ट समाधान है। पैनल एनक्लोजर टिकाऊ होने के साथ मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। सुरक्षित और प्रभावी पावर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राइजिंग मेंस और टैप ऑफ बॉक्स तैयार किया गया है।

आईओटी स्क्रीन स्मार्ट इंडस्ट्री 4.0 समाधान है। गाजियाबाद स्थित रश्मि इलेक्ट्रिकल्स भारतीय इलेक्ट्रिकल पैनल उद्योग में एक प्रतिष्ठित नाम है, जो उच्च गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक संतुष्टि के लिए जाना जाता है। यह कंपनी लॉरेंट नूडसन जैसी वैश्विक कंपनियों के अधिकृत पार्टनर के रूप में उभरकर आई है। इस सफलता की नींव वीके अग्रवाल ने रखी, जिन्होंने दशकों पहले इलेक्ट्रिकल पैनल उद्योग में प्रवेश किया और अपने मजबूत नेतृत्व व उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से रश्मि इलेक्ट्रिकल्स को देश के अग्रणी निर्माताओं में शामिल किया। उनकी दूरदर्शिता के कारण आज रश्मि इलेक्ट्रिकल्स अपनी उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और आईएस एवं आईईसी मानकों पर आधारित निर्माण प्रक्रियाओं के लिए जाना जाता है।

उनके अनुभव और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर साकेत अग्रवाल ने रश्मि इलेक्ट्रिकल्स को नवाचार और आधुनिक तकनीकों के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने आईएसओ 9001-2015 प्रमाणन प्राप्त किया और सीएनसी बेंडिंग, लेजर कटिंग, पाउडर कोटिंग जैसी अत्याधुनिक निर्माण सुविधाएं स्थापित कीं। इसके अलावाए आईओटी आधारित स्मार्ट पैनल और ऊर्जा दक्ष समाधान पर भी जोर दिया गया है। रश्मि इलेक्ट्रिकल्स आज अपने मजबूत बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और बेहतरीन सेवा के कारण इंडस्ट्री में विश्वसनीयता और नवाचार का प्रतीक बन चुकी है।