-पेंशनधारकों के राशन कार्ड बनाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने की प्लानिंग
गाजियाबाद। जिले में पेंशनधारकों के राशन कार्ड बनाए जाने को लेकर जिला पूर्ति विभाग ने अब प्लानिंग शुरू कर दी है। प्रदेश शासन के आदेश पर पेंशनधारकों के पूरे परिवार को योजना का लाभ देने के उद्देश्य से आपूर्ति विभाग की ओर से परिवार की पहचान पत्र बनाई जा रही है। इसके तहत जिले में लगभग 8000 वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और विधवा पेंशन धारकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से परिवार का पहचान पत्र बनाए जा रहे है। इसलिए पेंशनधारकों के राशन कार्ड बनाने के लिए प्लानिंग की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 8000 पेंशनधारक है। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन व विधवा पेंशन धारकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। ताकि इनकी फैमिली आईडी बनाई जा सकें। इसके बनने के बाद पूरे परिवार को राशन वितरण प्रणाली से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ देने की योजना है। शासनादेश के तहत इन पेंशनधारकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पेंशनधारकों में वृद्धावस्था पेंशन-4000, दिव्यांगजन-900 व विधवा-2500 पेंशन धारक है।इन सभी के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। पेंशन प्राप्त कर रहे इन पेंशनधारकों के राशनकार्ड भी आधार कार्ड से लिंक किए जा रहे हैं। इसलिए इन सभी पेंशनधारकों के राशन कार्ड बनाए जाने को लेकर पेंशनधारकों को सूचना भेजी जा रही है। ताकि वह जल्द अब राशन कार्ड बनवा सकें।
















