उदय भूमि
गाजियाबाद। जनपद में अमृत सरोवर योजना के तहत विकसित किए जाने वाले जलाशय को 4 माह में पूरा कराया जाए। सोमवार को विकास भवन में अपने दफ्तर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने नवाचार संबंधित साप्ताहिक समन्वय समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.एसपी पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप द्धिवेदी, उप क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई, उद्यान विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध करते हुए उन्हें दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत विभाग के अधिकारी से नेकपुर साबिदनगर व जलालपुर रघुनाथपुर में क्या स्थिति है। उन्होंने बताया कि 6 अनुबंध कराने है।
लोनी, मुरादनगर में कितना काम हो चुका है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से एक पत्र लिखवाएं। कितनी रिपोर्ट आ गई है। इसकी एक हफ्ते में फॉरमेट बनाकर अपडेट करें। लघु सिंचाई एवं भू-गर्भ जल विभाग अमृत सरोवर के तहत कितने जलाशय है। उन्हें 4 माह में पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि कितना कार्य हो गया। इसके साथ ही किन ग्राम पंचायत में लापरवाही हुई है। इसका प्रारूप बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशु गणना की प्रगति,कार्य योजना तथा गौशाला की समस्याएं एवं संभावित निराकरण, चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि अतरौली-चारगाह कितने क्षेत्रफल में काम चल रहा है। इस कार्य को समय से पूरा कराएं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन में एनआरएलएम एवं रूडसेट की अनुमोदित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य चल रहा है। एनआरएलएम के अधिकारी ने कहा कि 6 दिन की ट्रेनिंग कराकर पूरा कराया जाएगा। बाल विकास आंगनवाड़ी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर किचन गार्डन का कार्य चल रहा है। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वीमिंग पूल एस्टोटफ (खेलों इंडिया) का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने जिला उप क्रीड़ाधिकारी पूनम बिश्नोई को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य को समय से पूरा करें। उन्होंने उद्यान अधिकारी को नोटस बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ ने इसका संचालन पीपीपी मोड़ पर करने के निर्देश दिए।
















