विकास कार्य शुरू होने पर रेजिडेंट्स ने पार्षद को बोला थैंक यू

राधा कुंज कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर रेजिडेंट ने पार्षद एवं पार्षद पति को दिया धन्यवाद

8 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभांरभ, कांट्रेक्टर जयवीर प्रधान द्वारा बनाई जा रही है सड़क

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। राधा कुंज कॉलोनी में विकास कार्य शुरू होने पर रेजिडेंट ने प्रसन्नता जताई और पार्षद एवं पार्षद पति को थैंक यू बोला। लंबे समय से कॉलोनीवासी सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई है। वार्ड-68 पार्षद पूनम त्यागी, पार्षद पति अजय त्यागी ने 8 लाख 50 हजार रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। सिविल कांट्रेक्टर जयवीर प्रधान द्वारा कॉलोनी की सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

राधा कुंज ई ब्लॉक मेन रोड रेलवे फाटक से ई-55 तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कॉलोनीवासियों द्वारा पिछले काफी समय से सड़क निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कॉलोनीवासियों के साथ अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में सड़क की हालत काफी जर्जर थी, बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव होने के कारण लोग चोटिल हो जाते थे। सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने से लोग काफी खुश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क कई वर्ष पूर्व बनी थी। इसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हो पाई जिससे यह जर्जर होती गई। सड़क बनाने को लेकर लोगों ने अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा था। लोगों ने सड़क बनने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पार्षद पूनम त्यागी के अथक प्रयास के कारण ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो पाया है।

रेजिडेंट ने प्रसन्नता जताते हुए पार्षद एवं पार्षद पति को थैंक यू बोलकर आभार प्रकट किया। पार्षद पति अजय त्यागी ने बताया कि जल्द ही कॉलोनीवासियों के हर घर में पीएनजी गैस कनेक्शन भी होगा। पीएनजी गैस लाइन का भी कार्य शुरू हो गया है। नवंबर के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा। रेलवे लाइन के कारण कार्य रूका हुआ था। जिस कारण कार्य में देरी हुई। इस दौरान बांकेलाल गुप्ता, नितिन गुप्ता, शिवम शर्मा, नवीन डोभाल, सुभाष राणा, प्रदीप शर्मा, गोपाल बजाज, गुलाब चंद गुप्ता, भूपेश शर्मा, पूनम त्यागी, अजय त्यागी, गीता सिंह, प्रेम सिंह नेगी, उमेश सक्सेना, विनोद पंत, पुष्पेंद्र कौशिक, डॉक्टर पांडे, बॉबी त्यागी और पूनम बिष्ट समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।