दुखद : मशहूर डांसर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

मुंबई। कोरोना काल में बॉलीवुड से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तबियत अचानक बिगड़ गई है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मशहूर एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने इस खबर की तस्दीक की है। खबर के मुताबिक मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। रेमो डिसूजा के स्वास्थ्य से जुड़ी अपडेट के लिए इंतजार किया जा रहा है। इस खबर पर अभी और जानकारी आनी बाकी है। जानकारों के मुताबिक बॉलीवुड में रेमो डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। बाद में कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्में दी हैं। कुछ दिन पहले स्ट्रीट डांसर-3 डी में डांस के जरिए रेमो डिसूजा दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए थे। अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही और प्रभु देवा सहित कई डांसर्स से सजी यह फिल्म डांस के मामले में बिल्कुल परफेक्ट थी, मगर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई। अपनी फिल्मों के साथ-साथ रेमो अपने शानदार लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। रेमो डिसूजा का हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस सभी चर्चाओं में रहते हैं। पिछले दिनों रेमो का एक और नया अवतार देखने को मिला था, जिसमें वह बिल्कुल अलग नजर आए थे। उधर, सोशल मीडिया पर रेमो डिसूजा के खराब स्वास्थ्य की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। फैंस को रेमो डिसूजा की सेहत से जुड़ी अपडेट का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि कोरोना काल में बॉलीवुड को कई नामचीन सितारों को खोना पड़ा है।