-सफाई मित्रों के अधिकार और सम्मान निगम की प्राथमिकता: नगर आयुक्त
उदय भूमि
गाजियाबाद। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की। इस दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति बैठक में नहीं रहा। सभी निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सफाई मित्रों के हितों की बात नगर आयुक्त के समक्ष रखी गई। पदाधिकारियों ने एक स्वर में बाहरी व्यक्तियों का निगम में हस्तक्षेप ना हो उनका बहिष्कार कर स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारियों के हितों की बात नगर आयुक्त से की। बैठक में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, सफाई कर्मचारी संघ से जितेंद्र सूद अशोक मकवाना, राजेश चौहान, ओम पर्चा, संजय चढ़ा, व अन्य उपस्थित रहे। सफाई मित्र गुमराह ना हो गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी सफाई मित्रों के हित में लगातार कार्य करता आ रहा है।
नगर आयुक्त के नेतृत्व में सफाई मित्रों के लिए लगातार बेहतर योजना भी बना रहा है। मांग पत्र में मृतक आश्रितों की पत्रावलियों पर तेजी से कार्यवाही करने, सफाई मित्रों को पदोन्नति देने बोर्ड प्रस्ताव के कर्मचारी की आश्रितों को बोर्ड प्रस्ताव में ही रखे जाने व अन्य बिंदुओं पर कार्यवाही करने के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने कहा नगर निगम का हरेक कर्मचारी नगर निगम के परिवार की तरह है। जिस तरह से आप सभी शहर की सफाई व्यवस्था में आपका योगदान अतुलनीय है।
आपकी समस्या का समाधान करना हमारा प्रथम प्राथमिकता है। आपकी सभी मांगों पर बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। ध्यान रहें किसी भी बाहरी व्यक्ति का नगर निगम में हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए है। अगर कोई समस्या है तो कोई भी कर्मचारी बिना किसी डर के मुझसे आकर किसी भी समय मिल सकता है। अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि नगर निगम के कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण गंभीरता के साथ किया जाए।
















