साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा बने योगी सरकार में मंत्री आज शाम मंत्री पद की शपथ ली

राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के लगातार दूसरी बार विधायक हैं। अब तक वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पेशे से वकील सुनील शर्मा विधानसभा साहिबाबाद सीट से विधायक है। इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इससे साहिबाबाद की जनता और ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को तरजीह दी है। राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, रालोद विधायक अनिल कुमार, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान और सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनील शर्मा साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के लगातार दूसरी बार विधायक हैं। अब तक वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य हैं। पेशे से वकील सुनील शर्मा विधानसभा साहिबाबाद सीट से विधायक है। इन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 2.14 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

हालांकि कयास उसी समय भी लगाया जा रहा है था कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद सुनील शर्मा को मंत्री मंडल में पद मिलना तय है, मगर आज उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल गया। सुनील शर्मा से पहले महाराष्ट्र के एनसीपी नेता अजित पवार के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज था। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में 1.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही 2017 का रिकॉर्ड तोड़ा था। सुनील शर्मा की गिनती ब्राह्मण के कदावर नेताओं में होती है। सुनील शर्मा की एक अच्छे वक्ता के तौर पर भी पहचान रही है। बता दें कि गाजियाबाद में पहले से नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री पद संभाल रहे है।