स्टाफ के 3 सदस्य पॉजिटिव, खान परिवार परेशान
मुंबई। कोविड-19 (कोरोना वायरस) ने अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की नींद उड़ा दी है। स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सलमान को सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ा है। हालांकि खान की कोरोना जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है। देश-विदेश में कोविड-19 (कोरोना वायरस) का प्रकोप रूक नहीं पाया है। भारत के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस की रफ्तार में एकाएक वृद्धि हुई है। कोरोना के कारण बॉलीवड भी लंबे समय से दहशत में नजर आ रहा है। अब सलमान खान का परिवार इस महामारी की वजह से टेंशन में आ गया है। दरअसल सलमान के चालक अशोक के अलावा स्टाफ के 2 और सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। स्टाफ के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खान परिवार ने अपना भी कोरोना टेस्ट कराया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सलमान खान की कोरोना जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव मिली है। हालांकि एहतियात के तौर पर सलमान सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। वह अगले 14 दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे। डॉक्टरों ने पूरे खान परिवार को सेल्फ आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए स्टाफ के तीनों सदस्यों को इलाज के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोरोना के खौफ के चलते सलीम खान और सलमा खान की वेडिंग एनीवर्सरी के सेलिब्रेशन को भी स्थगित कर दिया गया है। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन-14 और राधे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बॉस में भी सलमान खान सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई का खास ख्याल रखते हैं। शो पर मेहमानों को हैंड सैनिटाइजर देते हैं। फैंस को भी समझाते हैं। हालांकि सलमान खान ने खुद सेल्फ आइसोलेशन में जाने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि बॉलीवुड में कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
















