आईआईए की कार्यकारिणी समिति का गठन गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन बने संजय अग्रवाल

गाजियाबाद। गाजियाबाद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए)गाजियाबाद चैप्टर की मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन हो गया। यह कमेटी 30 जून 2025 तक के लिए गठित की गई। आईआईए गाजियाबाद चैप्टर के चेयरमैन संजय अग्रवाल को नामित किया गया है। इसके साथ ही 37 उद्यमियों को शामिल करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मंगलवार को कविनगर स्थित होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान नवनियुक्त चेयरमैन संजय अग्रवाल ने उद्यमियों की सभी समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने गाजियाबाद चैप्टर का चेयरमैन संजय अग्रवाल को नामित किया है। यह 30 जून 2025 तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान अध्यक्ष संजय अग्रवाल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें हर्ष अग्रवाल को सचिव,संजय कुमार गर्ग को कोषाध्यक्ष नामित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष संजय अग्रवाल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें हर्ष अग्रवाल को सचिव,संजय कुमार गर्ग को कोषाध्यक्ष नामित किया गया।

संजय बंसल, यश जुनेजा (राजू), अमित बंसल, सुरेश कुमार, रमन मिगलानी, सृष्टि मित्तल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजय पटेल ,ब्रिजेश गर्ग, पीयूष गोयल, अमरिक सिंह, राजीव चौहान, नवीन धवन को संयुक्त सचिव, संदीप गुप्ता, दिनेश गर्ग को कन्वेनर, राजेन्द्र कुमार, प्रमोद जॉन, विक्रम कौशिक, मनीष मदान, वीके सिंघल, अंकित राज गर्ग, नीरज गर्ग, रितेश जैन, अभिषेक गुप्ता, रोहित जैन, पुनीत माहेश्वरी को कार्यकारिणी समिति सदस्य, ओमप्रकाश धमीजा, जीके शर्मा, अंकित जैन, सुभाष गुप्ता, बसंत अग्रवाल, सुशील कुमार गोयल, राकेश लोहिया, कुलदीप अत्री, अमित अग्रवाल, रजत कर्णवाल को स्पेशल इन्वायटी नामित किया गया हैं। गाजियाबाद चैप्टर स्तर पर चेयरमैन के रूप में नामित संजय अग्रवाल ने बताया डेवलपमेंट अथॉरिटी से जो समस्या आ रही है उनको लिखित रूप से सक्षम मंचों पर उठाया जाएगा। हम लगातार उद्योगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को समझ कर उनके समाधान का प्रयास करेंगे।

बिजली विभाग की अनेकों समस्याएं उद्यमियों के समक्ष लगातार आ रहीं हैं, उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया जेपी कौशिक को राष्ट्रीय सचिव, राकेश अनेजा को डिवीजनल चेयरमैन मेरठ डिवीजन नामित किया गया। एस.के. शर्मा व मनोज कुमार को केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य नामित हैं। इसके अलावा प्रदीप कुमार गुप्ता को चेयरमैन, एमएसएमई पॉलिसी एवं स्कीम समिति, सीए शशांक गुप्ता को चेयरमैन, जीएसटी व इंटरनेशल ट्रेड लॉ समिति, संजय बंसल को चेयरमैन, लीगल सैल समिति, आरटी स्वरूप को चेयरमैन, आईटी सेल व डिजिटल इंडिया समिति साकेत अग्रवाल को चेयरमैन, इन्टरनेशन अफेयर्स एवं इम्पोर्ट व एक्सपोर्ट समिति, अमित नागलिया को चेयरमैन, एम्पलॉयमेंट एक्सचेंज समिति और यश जुनेजा (राजू) को चेयरमैन, प्रिंटिंग व पब्लिकेशन समिति एवं अनिल कपूर को को-चेयरमैन, पावर एवं एनर्जी समिति को नामित किया गया।