गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल विश्वविद्यालय द्वारा रिटायरमेंट प्लानिंग पर शनिवार को विशेषज्ञ वार्ता का सफलता पूर्वक किया गया आयोजन। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान कि देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशेषज्ञों अनुज कुमार सक्सेना, आई.एफ.एस. (सेनि), अरूण अग्रवाल, अजय कुमार, अमरीश श्रीवास्तव के सानिध्य में सभी शिक्षक गणों ने सेवानिवृत्ति के पश्चात जीवन मे आने वाली कठिनाइयों
का स्मरण कराया एवं सेवानिवृत्ति के तहत सभी प्लान व पेंशन योजनाओं से भी परिचित कराते हुए एवं सेवानिवृत्ति के बाद एक व्यक्ति को अपनी वित्तीय स्थिरता कैसे सुनिश्चित करें इसके सभी गुर बताये इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति (आई/सी) प्रो0 (डॉ) प्रसेंनजीत कुमार ने सभी विशेषज्ञों कि रिटायरमेंट प्लानिंग कि सराहना करते हुए सभी के लिए रिटायरमेंट प्लान बहुत ही आवश्यक बताए।
इस कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (सेनि) धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। जिन्होने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त कर भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हुए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के डॉ अवधेश प्रताप सिंह, स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड इनफार्मेशन, डॉ हरवीर सिंह, डॉ शालिनी सिंह, निखिल निगम, डॉ संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।


















