पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर सनसनीखेज दावा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नए विवाद में घिर गए हैं। पाक के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज ने मौजूदा पीएम और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान पर गंभीर आरोप मढ़ा है। नवाज का दावा है कि क्रिकेट कैरियर के दरम्यान इमरान मादक पदार्थों का सेवन करते थे। वह कोकीन, भांग और चरस का सेवन कर चुके हैं। पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज के इस सनसनीखेज दावे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सरफराज नवाज 1970 और 80 के दशक में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज़ थे। इमरान खान के साथ खेलते थे। सरफराज ने कहा कि यदि उनके दावे को इमरान झूठा समझते हैं तो वह उन्हें अदालत लेकर जा सकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर मादक पदार्थों के इस्तेमाल का आरोप पहले भी लगता रहा है। सरफराज नवाज ने वीडियो में 1987 के एक मैच का उल्लेख किया है। यह मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के मध्य खेला गया था। सरफराज का कहना है कि इस मैच में इमरान का प्रदर्शन खराब रहा था। इस्लामाबाद में इमरान उनके घर पर आए थे। खाने के दौरान उन्होंने ड्रग्स लिए थे। गुगली न्यूज़ टीवी से बातचीत में सरफराज नवाज ने कहा कि यह उनके सामने की बात है। 1987 में पाकिस्तान का इंग्लैंड के साथ मैच था, तब इमरान मेरे इस्लामाबाद के आवास पर आए थे। इमरान ने 10-20 रुपए के नोट में कोकीन डाल कर उसका सेवन किया था। वह भांग को सूखा कर चरस बनाया करते थे। इमरान केसाथ सरफराज के घर पर मोहसिन खान, अब्दुल कादिर और सलीम मलिक भी थे। खाने के बाद उसने चरस का सेवन किया था। बता दें कि प्रधानमंत्री इमरान खान किसी न किसी विवाद में घिरे रहते हैं। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं।
















