गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक सप्ताहीक ”फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में बीटेक, एमसीए, बीसीए डिप्लोमा इंजीनियरिंग छात्रों के लिए फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट पर एक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो 22 अप्रैल, से 27 अप्रैल तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के एक अनुभवी प्रशिक्षक श्री करण भट्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की। भविष्य मे इस तरह के ट्रैनिंग प्रोग्राम कराये जाने का अनुरोध किया।
करण भट्ट ने बताया विद्यार्थियों के लिए फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट एक उभरता हुआ करिअर विकल्प बनता जा रहा है। ये डेवलपर बैक-एंड और फ्रंट-एंड टेक्नोलॉजीज पर काम करते हैं। उनका काम एक पूर्ण स्टैक वेब एप्लीकेशन विकसित करना फ्रंट-एंड, बैक-एंड डाटाबेस और सर्वर को एक साथ विकसित करना, फ्रंट-एंड, बैक-एंड डाटाबेस और सर्वर को एक साथ इंटीग्रेट करना, वेब डेवलपमेंट डेटाबेस प्रोग्रामिंग ओर सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन आदि के लिए काम करना होता है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों, पेशेवरों, और वेब डेवलपमेंट में करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए खुला है। इस अवसर पर सुंदर दीप ग्रुप के एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो (डॉ) आरके खंडाल, वाइस चांसलर प्रो (डॉ) शक्ति कुमार, रजिस्ट्रार श्री पीयूष श्रीवास्तव, हेड सी.आर.सी. अमित भारद्वाज, प्रो (डॉ) संदीप गुप्ता, निखिल निगम, एवं सभी शिक्षकों उपस्थित रहे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

















