गाजियाबाद। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बनें मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर में सभी मीट, मांस-मछली आदि की दुकानें बंद रहेंगी। प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए शासनादेश के क्रम में नगर निगम ने भी मांस, मछली कारोबारियों को निर्देश जारी कर दिए है। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने सूचना जारी करते हुए कहा कि शासन के आदेश के क्रम में शहर में मांस-मछली के बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
नगर निगम सीमा क्षेत्र में मांस, मछली कारोबारियों को निर्देश दिए कि शासन के आदेश पर आगामी 22 जनवरी सोमवार को शहर की सभी मांस, मछली की दुकानें पूर्णत: बंद रखें। अगर किसी भी तरह का मांस, मछली की बिक्री की गई तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं उत्तरदायित्व होंगे।
















