समाज सेवक तरुण मिश्र ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार मुलाकात

उदय भूमि
पटना। समाज सेवक तरुण मिश्र ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अपने प्रयासों को तेज़ कर दिया है। उन्होंने देश और विदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन के लिए यात्राएँ की हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई राज्यों में ऐसे बोर्ड का गठन हो चुका है। मंगलवार को पटना में उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की, जिसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान, तरुण मिश्र ने ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए विशेष रूप से वार्ता की। समाज सेवक तरुण मिश्र ने बताया कि उप मुख्यमंत्री से हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें बिहार के विकास के साथ-साथ ब्रह्म समाज के कल्याण के लिए विशेष रुप से वार्ता की गई।