मतदाता संबंधी चलेगा 9, 10, 23, 24 नवंबर को चलेगा विशेष अभियान: अभिनव गोपाल

-मतदाता जागरूकता के लिए गतिविधियों के संबंध में स्वीप नोडल अधिकारी ने ली बैठक

गाजियाबाद। मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आगामी 9,10 व 23 और 24 नवंबर को जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। बुधवार को विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एवं स्वीप नोडल अभिनव गोपाल ने मतदाता जागरूकता के लिए गतिविधियों के संबंध में बैठक की। बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव,जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव,डायट उपप्राचार्य ज्योति दीक्षित,जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्र्णेय,जिला समन्वयक माध्यमिक पवन कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी, स्वीप सदस्य पूनम शर्मा आदि उपस्थित रहे। सीडीओ ने कहा कि मतदाता के लिए विशेष अभियान उक्त तारीख में चलाया जाएगा।

इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वीप सदस्यों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर 2024 तक मतदाता सूची का आलेख प्रकाशित किया जाएगा। 28 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएगी। इस अवधि में विशेष अभियान 9 व 10 नवंबर और 23 व 24 को चलाया जाएगा। रहेगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवधि में विस्तृत रूप से प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा त्रुटि होने पर ठीक कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।