नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि किसी भी कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम में अधिकारियों के लिए अलग कायदे कानून हैं और कर्मचारियों के लिए अलग। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है वहीं कई अधिकारी ऐसे हैं जो 5-6 सालों से एक ही सीट पर डटे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए नगर निगम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को काफी संख्या में पुलिसकर्मी नगर निगम मुख्यालय में मौजूद रहे। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात की गई है। कर्मचारियों की जो जायज मांगें होगी उसे पूरा किया जाएगा और जो मांगें शासन स्तर से संबंधित हैं उसमें शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। नगर निगम मुख्यलाय स्थित पार्क में धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने मेयर, नगर आयुक्त और निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी हो रही है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में काफी संख्या में सीएलसी द्वारा रखे गये कर्मचारी भी शामिल हो गये हैं। शहरी आजीविका केंद्र (सीएलसी) के द्वारा सीएलसी के नियमों एवं शर्तों के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने पर कड़ा रूख अपनाया है। सीएलसी ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। इन कर्मचारियों को तत्काल हड़ताल से अलग होने और अपने कार्यों को शुरू करने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें – सबकी सक्रिय सहभागिता से स्वच्छ व सुंदर शहर बनेगा गाजियाबाद: विक्रमादित्य सिंह मलिक
सफाई कर्मचारियों के समर्थन में और निगम अधिकारियों के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी संघ ने भी विरोध का बिगुल फूंका है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि किसी भी कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम में अधिकारियों के लिए अलग कायदे कानून हैं और कर्मचारियों के लिए अलग। ट्रांसफर पोस्टिंग में भी कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है वहीं कई अधिकारी ऐसे हैं जो 5-6 सालों से एक ही सीट पर डटे हुए हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए नगर निगम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को काफी संख्या में पुलिसकर्मी नगर निगम मुख्यालय में मौजूद रहे। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से बात की गई है। कर्मचारियों की जो जायज मांगें होगी उसे पूरा किया जाएगा और जो मांगें शासन स्तर से संबंधित हैं उसमें शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में भ्रष्टाचार को लेकर की कई कार्रवाई की प्रसंसा की है। पत्र में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि गाजियाबाद में आपकी तैनाती होने के बाद भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पर लगाम लगाई गई है उसके लिए नगर आयुक्त को धन्यवाद। लेकिन कुछ अधिकारी अभी भी कमीशनखोरी में शामिल हैं। कर्मचारी यूनियन ने लंबे समय से नगर निगम में जमे अधिकारियों को लेकर आक्रोश जताया है। रविंद्र कुमार ने पत्र में लिखा है कि जो कर्मचारी 3 वर्ष से अधिक समय से गाजियाबाद नगर निगम में तैनात हैं उनके तबादले के लिए शासन को पत्र लिखा जाये। यूनियन अध्यक्ष ने अपने पत्र के साथ अधिकारियों की तैनाती अवधि की डिटेल के साथ एक और पत्र नगर आयुक्त को भेजा है।
यह भी पढ़ें – जांच बढ़ाने के साथ टीबी के प्रति आमजन को करें जागरूक : जिलाधिकारी
















