यीडा की प्लांनिग से पौधारोपण अभियान में प्राधिकरण की दमदार उपस्थिति

-सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अगुवाई में शनिवार को 58000 से अधिक पौधे लगाए गए

ग्रेटर नोएडा। पौधारोपण अभियान में यमुना प्राधिकरण ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह की अगुवाई में शनिवार को 58000 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधारोपण के साथ ही इनके रखरखाव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई।

शनिवार को पूरे प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया गया। यमुना प्राधिकरण ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने सुबह सेक्टर 18 के पॉकेट 2 में अभियान की शुरुआत की। इसके बाद पूरे प्राधिकरण क्षेत्र में पौधे लगाए गए। यमुना प्राधिकरन ने शनिवार को 58735 पौधे लगाए। जबकि लक्ष्य 69100 के करीब का था। प्राधिकरण पहले दिन ही लक्ष्य के करीब पहुंच गया।

प्राधिकरण ने फलदार पौधों के साथ छायादार पौधे भी लगाए। पौधारोपण अभियान में यमुना प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर प्राधिकरण के एसीईओ विपिन जैनज़ ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह, नंदकिशोर समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।