उदय भूमि
गाजियाबाद। डासना स्थित एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्रों के लिए प्रतिष्ठित 5 स्टार होटल सेवन सीज द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस ड्राइव मे होटल मैनेजमेंट के बीएचएमसीटी, बीएससी (एचएचए), डिप्लोमा (एचएम) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइव का आरंभ होटल प्रोफाईल अथवा जॉब डिस्क्रिप्शन के बारे मे होटल के अधिकारीयों द्वारा बताकर किया गया। इस ड्राइव मे पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन किया गया।
इसी के साथ सेवन सीज होटल और एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बीच (एम.ओ.यू) हुआ। (एम.ओ.यू) के अंतर्गत कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण, मॉक इंटरव्यू और ट्रेनिंग मे विद्यार्थियों के लिए व्यापक प्लेसमेंट मे सहायता भी प्रदान करेगी और उक्त (एम.ओ.यू) के अंतर्गत होटल के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के लिए वेबिनार और सेमिनार की सुविधा एवं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए कौशल और ज्ञान को बढाने के लिए प्रशिक्षण और विकास के कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें होटल और अकादमिक के अंतर को पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर एवम चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुंदरदीप समूह, अखिल अग्रवाल, एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो0 (डॉ0) प्रसेंनजीत कुमार, प्रो.-वाइस चांसलर पीयूष श्रीवास्तव, आई.जी. पुलिस (से0नि0), रजिस्ट्रार डॉ0 राजीव रतन, अमित भारद्वाज, निदेशक (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट), होटल मैनेजमेंट के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) हरवीर सिंह, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्यों द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

















